- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Police Took Out March In Manasa Rampura Kukdeshwar In View Of The Festival
त्याेहार के मद्देनजर मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर में पुलिस ने निकाला मार्च
जावद में निकला पुलिस मार्च
नगर सहित तारापुर, उमेदपुरा, उठाना, नयागांव, सरवानिया महाराज में पुलिस ने मार्च निकाला गया। एसडीओपी एमएल मोरे, टीअाई आेपी मिश्रा, तहसीलदार सुधाकर प्रसाद तिवारी, नयागांव चौकी प्रभारी शशिकला चौहान, सरवानिया महाराज एएसआई रामपाल, एसआई कमलेश गौड़ शामिल थे। सरोदा में जनसंवाद में एसडीएम दीपक चौहान पहुंचे। 50 से ज्यादा ग्रामीण ने परेशानी बताई।
_photocaption_मनासा | होली, धुलेंडी, रंगपंचमी सहित अन्य त्योहारों काे लेकर रविवार काे पुलिस ने एसडीओपी रवि सिंह अंब के मार्गदर्शन में मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर में मार्च निकाला। दोपहर 3 बजे रामपुरा नाका से थाना प्रभारी केएल दांगी ने पुलिस जवानों के साथ में नगर में मार्च किया। कंजार्डा में थाना प्रभारी ने जनसंवाद कर लोगों से अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने की बता कही। ऑनलाइन पर ठगी, नशामुक्ति व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के सबंध में चर्चा की। रक्षा समिति सदस्यों से कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की बात कहीं।*photocaption*