- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Rally On 24th For Shivna Protection 5 Thousand Youths Will Call On 2500 Vehicles
शिवना संरक्षण के लिए 24 को रैली, 2500 वाहनों पर 5 हजार युवा करेंगे आह्वान
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 24 मार्च काे वाहन रैली शिवना संरक्षण को समर्पित रहेगी। हिंदू संस्कृति उत्सव समिति द्वारा निकलने वाली रैली में 2500 वाहनों पर 5 हजार युवा शिवना के लिए आह्वान करेंगे। जनजागृति के लिए 20 हजार पर्चे बांटे जा रहे हैं। वाहन रैली के लिए घर-घर जाकर युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
समिति द्वारा 12 साल से नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली जा रही है। इस बार पूरी रैली शिवना संरक्षण को समर्पित रहेगी। 24 मार्च को शाम 4 बजे विश्वपति शिवालय से वाहन रैली निकाली जाएगी। यह शहर के मुख्य मार्गों पर 8 किमी भ्रमण करने के बाद फिर से गांधी चौराहा पहुंचेगी। संस्था के मनीष भावसार ने बताया हमारा उद्देश्य शहर में शिवना के प्रति जागरुकता फैलाना
है। शिवना मैय्या की झांकी भी बनाई जा रही है। इसमें शिवना को प्रदूषित ना करने व शिवना के पानी को आचमन योग्य बनाने में सहयोग करने का आह्वान होगा।
आआे मिलकर करें शिवना को शुद्ध
संस्था 5 साल से कर रही शिवना के लिए कार्य
भावसार ने बताया संस्था द्वारा हर बार वाहन रैली में शहर से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं का लिया जाता है। इस बार पूरी रैली को शिवना संरक्षण के लिए समर्पित किया जा रहा है। संस्था 5 साल से शिवना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कार्य कर रही है।
संस्था द्वारा शहर में शिवना संरक्षण के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं।