पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Rangpanchami Today Will Hold Sheetla Saptami On 15 16

आज रंगपंचमी, 15-16 को शीतला सप्तमी मनेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी, शीतला सप्तमी तथा दशामाता पूजन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति के कारण जिले में रंग पंचमी को छोड़कर शीतला सप्तमी का त्योहार रविवार व सोमवार को मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार यह स्थिति पंचमी तिथि के क्षय होने से बनी है। जो उदय तिथि के साथ पूरे दिन की सप्तमी को मान रहे हैं वे रविवार को शीतला सप्तमी मनाएंगे और जो उदयातिथि के साथ ठंडे वार(दिन) को मनाते हैं वे सोमवार को मनाएंगे। क्योंकि साेमवार भगवान चंद का वार है और ठंडा माना जाता है।

पंडितों का मानना है कि उज्जैन के प्राचीनतम पंचांग श्री महाकाल पंचांग द्वारा जो तिथि बताई हैं उसी मान से त्योहार मनाएं जाएंगे। पंडितों ने आमजन से कहा है वे भ्रमित नहीं हो और 14 मार्च को रंगपंचमी, 16 मार्च को शीतला सप्तमी और 19 मार्च को दशामाता का पूजन करें।

प्राचीन सूर्य सिद्धांत के पंचांगों को ही मान्यता देना चाहिए


कर्मकांडीय विप्र परिषद नीमच के अध्यक्ष मालचंद शर्मा ने बताया कि इस साल फाल्गुन पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण रंग पंचमी मनाने को लेकर पंचागों में अलग-अलग राय है। शुक्रवार को चतुर्थी सुबह 8.50बजे समाप्त हाेकर उसके बाद पंचमी लग गई थी, जो शनिवार सूर्योदय के पहले ही अलसुबह 6.15बजे खत्म होगी। जबकि सूर्योदय 6.50 बजे हैं। ऐसे में पंचमी शुक्रवार को सूर्योदय के बाद लगी और अगले दिन सूर्योदय के पहले ही पंचमी खत्म होने से पंचमी क्षय माना है। ऐसे में शास्त्रोक्त रंगपंचमी शुक्रवार को थी, लेकिन शहर सहित जिले में अधिकांश जगह शनिवार को रंग पंचमी मनाई जा रही है। शीतला सप्तमी को लेकर भी पंचांग व मान्यताओं में अंतर होने के कारण दो दिन शीतला सप्तमी मनाई जा रही है। पंचमी तिथि क्षय होने के कारण जो योग बने हैं उससे शीतला सप्तमी रविवार 15 मार्च को मनाई जाएगी। सप्तमी 14 मार्च को अलसुबह 4.25 बजे प्रारंभ होकर रविवार को दिनभर रहने के साथ सोमवार को सूर्योदय के बाद तक रहेगी। ठंडे वार(दिन) को शीतला सप्तमी मनाने वाले सोमवार को शीतला सप्तमी मनाएंगे। पंडित शर्मा ने बताया कि शहर में अग्रवाल समाज ठंडे दिन को मान्यता देते हैं ऐसे में शीतला सप्तमी व शीतला अष्टमी (बासोड़ा) सोमवार को मनाएंगे, जबकि दशमाता पूजन 18 मार्च को होगा।


पंचांगों में है अंतर

नृसिंह मंदिर मनासा के पुजारी पंडित गोविंद उपाध्याय(भागवताचार्य) ने बताया कि पंचागों में भेद होने के कारण उज्जैन के पंचांग के अनुरूप नगर में रंगपंचमी शनिवार को मनाई जाएगी । शीतला सप्तमी सोमवार को मनाएंगे। शीतला का मतलब शीतलता या ठंडा होता है और सोमवार चंद्र का दिन होकर शीतलता वाला दिन है। ऐसे में सोमवार को महत्व भी महत्व है। रविवार से लेकर सोमवार सूर्योदय के बाद तक सप्तमी होने के कारण सोमवार को मनाई जाएंगी।
खबरें और भी हैं...