राठौर अध्यक्ष अाैर द्विवेदी सचिव मनोनीत
कुकड़ेश्वर | एफएमसीजी सेल्स सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक व होेली मिलन फूलपुरा स्थित बालाजी मंदिर परिसर में हुआ। आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। प्रकाश चंदेल ने बताया सर्वसम्मति से संगठन का ओमप्रकाश राठौर, सचिव राहुल द्विवेदी मनासा, कोषाध्यक्ष विशाल यादव नीमच, उपाध्यक्ष प्रकाश चंदेल फूलपुरा, दिलीप धाकड़ जावद, विक्रम अजमेरा धनेरिया कलां और सहसचिव संजय जैन मोडी को मनोनीत किया।