पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 फीट गहरी कुइयां में गिरे बछड़े को निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नूरी कॉलोनी स्थित कुइयां में गिरे बछड़े को बाहर निकालते कर्मचारी।

मनासा | नगर की नूरी कॉलोनी में शनिवार काे प्लाॅट पर बनी कुइयां की फर्शी टूटने से गाय का बछड़ा 40 फीट गहरी कुइयां मे गिर गया। सूचना पर नगर परिषद अमले ने बछड़े काे सुरक्षित बाहर निकाला।

दोपहर करीब 1.30 बजे जेपी राठी के प्लॉट पर 40 फीट गहरी कुइयां बनी है। इसकी फर्शी टूटने से गाय का बछड़ा कुइयां में गिर गया। रहवासियों की सूचना पर नप अधिकारियों ने दरोगा शोभाराम, कर्मचारी नौशाद पठान को मौके पर भेजा। जेसीबी की मदद से कर्मचारी कुइयां में उतरे और बछड़े को रस्सी से बांधकर सुरक्षित बाहर निकाला। रहवासियों ने मांग की है कि कुइयां पर जाली लगाई जाए। सीएमओ नीता जैन ने प्लॉट मालिक राठी को कुइयां की ऊंचाई बढ़ाकर जाली लगाने की हिदायत दी।
खबरें और भी हैं...