पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Removed The Encroachment And Put The Line Shops Were Decorated Outside The Line On The Second Day

अतिक्रमण हटाकर लाइन डाली, दूसरे दिन लाइन के ही बाहर सज गईं दुकानें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंबेडकर मार्ग पर गन्ना रस चरखी व जूस, आइस्क्रीम वाले ने सड़क तक लगाई दुकानें

यातायात पुलिस व नपा शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर यातायात में बाधित दुकानों, गुमटियां व अस्थाई दुकानदारों के अतिक्रमण हटाने के साथ चूने से लाइनिंग की गई थी। व्यापारियों को लाइन क्राॅस नहीं करने की हिदायत दी थी। लेकिन अगले दिन हिदायत बेअसर हो गई। टैगोर मार्ग पर कैंट थाना के सामने सड़क तक गन्ना रस की दुकान सज गई। फव्वारा चौक के पास होटल सहित अन्य दुकानदारों ने सामान रख अतिक्रमण कर लिया। यही हालात अन्य मार्गों पर भी देखने को मिले।

शहर में जगह-जगह अतिक्रमण से आए दिन यातायात बाधित होता है। समय-समय पर यातायात पुलिस चालानी कार्रवाई कर खानापूर्ति करती है। नपा द्वारा ठाेस कार्रवाई नहीं की जाती। इसका परिणाम शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण हो गया।

शुक्रवार को यातायात पुलिस ने टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, सिटीफोरलेन, शो-रूम चौराहा, आंबेडकर मार्ग, गोमाबाई रोड, नपा कार्यालय रोड, सीआरपीएफ रोड, विजय टॉकीज रोड से टैगोर मार्ग तक करीब 4 किमी क्षेत्र में सड़क व किनारे 50 से ज्यादा स्थानों से अतिक्रमण हटाने के साथ चूने से लाइन डाली गई थी। गन्ना रस दुकान, पानी के मटके, नर्सरी वाले, होटल, गुमटी व अस्थाई दुकान लगाने वालों को लाइन के अंदर रहने की हिदायत दी थी। अभियान के दौरान चार स्थानों से सामान भी जब्त किया था। बावजूद इन स्थानों पर शनिवार सुबह से ही अतिक्रमण नजर आने लगा। कैंट थाना के सामने गन्ना रस की दुकान सड़क तक लगा दी तो आरती रेस्टोरेंट ने सड़क तक फिर से भट्टी व काउंटर लगा दिया। अन्य दुकानदारों ने भी सड़क तक सामान रखना शुरू कर दिया। यही हालात आंबेडकर मार्ग, गोमाबाई रोड, नपा कार्यालय रोड, सीआरपीएफ रोड पर नजर अाए।

16 के बाद करेंगे कार्रवाई

एलके सोलंकी, राजस्व अधिकारी-नपा नीमच

अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी नपा की

रामसिंह राठौर, टीआई-यातायात थाना नीमच

सिटी फोरलेन पर कोर्ट परिसर गेट के सामने रेस्टोरेंंट व अन्य दुकानदारों ने फिर अतिक्रमण कर लिया।
खबरें और भी हैं...