- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Safety Related Information 39never Keep The Domestic Gas Cylinder Upside Down39
सुरक्षा संबंधी जानकारी दी, ‘घरेलू गैस सिलेंडर को कभी उल्टा ना रखें’
टकरावद | इंडियन गैस एजेंसी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कभी भी सिलेंडर को उल्टा नहीं रखना चाहिए। रसोई घर में चूल्हे को सिलेंडर से दो फीट ऊंचा रखना चाहिए। उपभोक्ता बिना जांच करें सिलेंडर ना लें। कोई लीकेज की समस्या आती है तो एजेंसी संचालक या मैकेनिक स्टाफ को सूचित करें। अंत में सवालों के जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शांतिलाल पाटीदार, मुकेश हीरालाल सहित स्टाफ मौजूद था।