- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Salary Will Not Be Received If The Recovery Target Is Incomplete
वसूली लक्ष्य अधूरा तो वेतन नहीं मिलेगा
नपा ने बकाया टैक्स वसूली के तीन दल बनाए
नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष समाप्ति के पहले टैक्स की बकाया राशि वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। दाे दल गठित कर प्रतिदिन राशि वसूली का लक्ष्य दिया है। फरवरी में वार्डवार शिविर लगाए थे। अब संपत्ति व जलकर वसूली के आदेश दिए। समेकितकर सहित अन्य कर की वसूली के लिए कोई आदेश नहीं है। राजस्व शाखा के अधिकारी ने दल के कर्मचारियों काे चेतावनी दी है कि वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हुअा ताे मार्च का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
नपा के राजस्व विभाग को संपत्तिकर व जलकर बकाया 1.46 कराेड़ रुपए की वसूली करना है। जबकि समेकित कर के एक कराेड़ बकाया है। संपत्तिकर के लिए 2 और जलकर वसूली के लिए 1 टीम का गठन किया। प्रतिदिन दाेनाें टीम काे 50 हजार रुपए संपत्तिकर बकाया तथा जलकर की टीम को 20 हजार रुपए प्रतिदिन वसूली का लक्ष्य दिया गया है। दो दिन में टीम लक्ष्य की अाधी राशि भी वसूल नहीं कर पाई है। टीम में शामिल कर्मचारी का कहना है कि हम कौन सा कार्य करें। जनगणना और टैक्स वसूली की जिम्मेदारी सौंप दी है। अधिकारी आदेश देकर बैठ जाते हैं। हम तो बोल भी नहीं सकते है।
इतना वसूला है : जलकर के 1.17 कराेड़, संपत्तिकर के 46.90 लाख तथा समेकित कर के 98.86 लाख रुपए की वसूली करना है। नपा के राजस्व शाखा अधिकारी एलके साेलंकी ने कहा कि वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं किया ताे मार्च का वेतन नहीं देंगे।