हरवार में सिंधिया का पुतला फूंका
_photocaption_हरवार | पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार सुबह 10 बजे हरवार में चामुंडा माता मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, जीरन ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष करणसिंह जाट, मंडलम अध्यक्ष मोहनसिंह जाट, गुलाबचंद नेहरा, रामप्रसाद जाट, घीसालाल सनवार, मानसिंह, बाबूलाल जैन, विनोद सावला, मानसिंह नेहरा उपस्थित थे।*photocaption*