पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Separate Opd Of Cold Cough And Cold Patients Started In Hospital

अस्पताल में सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की अलग ओपीडी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महामारी कोरोना वायरस के चलते रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी सरकारी अस्पताल की ओपीडी चालू रहेगी। आपात स्थिति में भी डॉक्टर मौजूद रहेंगे। लोगांे को तुरंत उपचार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहे सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों के लिए शनिवार से द्वारा जिला अस्पताल में अलग ओपीडी और पंजीयन खिड़की शुरू कर दी है। इन सामान्य मरीजों की जांच के लिए प्रबंधन द्वारा व्यवस्था की गई है। लोगांे को बचाव व सावधानी के लिए सलाह दी जा रही है।

जिला अस्पताल के पुराने भवन में मरीजों की पर्ची बनती है और सामने ट्रामा सेंटर की ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाता है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब सर्दी-खांसी व जुकाम वाले मरीजों की ओपीडी व पर्ची बनाने की व्यवस्था अलग की है। पुराने भवन में स्थित पंजीयन कक्ष पर एक खिड़की और पुरानी आेपीडी के कक्ष क्रमांक 15 में डॉक्टर मरीजों को परीक्षण करेंगे। कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे रहते हैं। सर्दी-खांसी, बुखार पीड़ित की जांच के बाद ही डॉक्टर दोनों के फर्क को समझ पाते हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को पहले दिन ओपीडी में सुबह 9 से 4 बजे तक 165 मरीज की पर्ची बनी। जिन्हें डॉ. बनवारीदास बैरागी ने देखा।

बहुउद्ेश्यीय स्वास्थ्य संगठन की हड़ताल स्थगित- लंबित मांगों और विभाग द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। संघ जिलाध्यक्ष पुखराज बैरागी ने बताया वर्तमान में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की संभावित स्थिति को देखते हुए जनहित में जन स्वास्थ्य के लिए संघ द्वारा सर्वानुमति से निर्णय लेकर हड़ताल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दी है। विभाग से ज्ञापन पर पुनर्विचार करके शीघ्र कर्मचारियों के वेतन कटने एवं लंबित भुगतान प्रकरणों के निराकरण की मांग की।

बिना अनुमति आयोजन नहीं होंगे


विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कोरोना वायरस से बचने के लिए सार्वजनिक समारोह, जुलूस, गेर, सामूहिक भोज के कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश जारी किए है। त्योहारों एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक जुलूस में स्वास्थ्य एवं लोक हितों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीसी की धारा 144(1) के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किए है। इसमें अधिक संख्या वाले कार्यक्रम जहां लोगों के इकट्ठे होने की संभावना है उसे प्रतिबंधित किया है। होटल, लॉज धर्मशाला के मालिक/प्रबंधक अपने यहां ठहरने वाले की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी व जिला चिकित्सालय को अनिवार्य रूप से दें।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल निरस्त की

नीमच डरता नहीं, सीखता है

काेराेना वायरस

अवकाश के दिन भी ओपीडी चालू रहेगी- डॉ.बीएल रावत, सिविल सर्जन, नीमच
**

स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से बचाव और सावधानी को लेकर लोगों को कर रहा जागरूक

अस्पताल में सर्दी-खांसी व जुकाम के मरीजों की अगल ओपीडी।
खबरें और भी हैं...