- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Shri Gurjar Gaur Brahmin Samaj Nagar Sabha Mahila Mandal Celebrated Fag Festival
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा महिला मंडल नीमच द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया। दौरान महिलाओं ने सूखे रंग और फूलों से होली खेलने के साथ स्वच्छता की शपथ भी ली।
समाज अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि बरुखेड़ा मार्ग स्थित गौतम आश्रम में शुक्रवार को समाज की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण व गोपियों का स्वांगधर भजन व होली के गीतों पर नृत्य करते हुए सूखे रंग, गुलाल व फूलों से होली खेली। समाज द्वारा गौतम भवन पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं ने हरे पेड़ न काटने व पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में कृष्ण का स्वांग मेघा तिवारी, राधा का स्वांग तृप्ति तिवारी रचते हुए नृत्य किया। साथ ही अविशी शर्मा, गुनगुन उपाध्याय सहित अन्य बच्चों ने भी राधा-कृष्ण का
्वांगधर प्रस्तुति दी।समापन पर महर्षि गौतम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। महिला प्रतिनिधि अर्चना जोशी, वंदना जोशी, चंद्रकांता तिवारी, ज्योति जोशी, रमा शर्मा, राज कुमारी शर्मा, मंगला शर्मा, हंसा शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, शकुंतला शर्मा, सुधा शर्मा, पूजा पुरोहित, खुशबू उपाध्याय, वंदना शर्मा सहित समाज की महिला सदस्य उपस्थित थीं।
फाग महोत्सव आज- सकल ब्राह्मण समाज महिला मंडल का रंग रंगीला फाग महोत्सव 14 मार्च को दोपहर 3 बजे से मनाया जाएगा। अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी ने बताया आयोजन एलआईसी चौराहे के पास भगवान परशुराम मंदिर पर होगा।
सैनी नवयुवती मंडल आज मनाएगा फाग महोत्सव
नीमच | सैनी समाज नवयुवती मंडल द्वारा 14 मार्च को दोपहर 2 बजे से चैतन्य बालाजी मंदिर स्कीम नंबर 9 में फाग महोत्सव रखा गया है। सैनी समाज अध्यक्ष मोहनलाल सैनी व सचिव कालूराम सैनी ने बताया आयोजन में नवयुवती मंडल अध्यक्ष वर्षा सैनी, सचिव जया सैनी समेत महिलाएं, युवतियां मौजूद रहेंगी।