- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Slapping And Kicking Scindia39s Effigy While Raising Slogans Is A Traitor
गद्दार है... गद्दार है... के नारे लगाते हुए सिंधिया के पुतले को चप्पलें-लातें मारी और फूंक दिया
_photocaption_नीमच | नीमच ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को विजय टॉकीज चौराहे पर एकत्र हुए और कांग्रेस से भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला लाए। सिंधिया गद्दार है . . . गद्दार है के नारे लगाते हुए पुतले को आगे के हवाले कर दिया। इसी दौरान कांग्रेस का झंडा लिए एक कार्यकर्ता सिंधिया के पुतले को चप्पल से मारते हुए। नारेबाजी के बीच कार्यकर्ता पुतले पर लातें बरसाते दिखे। घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। इस दौरान नपा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चौपड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, मुकेश कालरा, गजेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर, इकबाल कुरेशी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।*photocaption*