पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News Son Filed A Petition In The High Court Seeking A Cbi Inquiry Into The Bandhwar Murder Case

बंधवार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए बेटे ने हाईकोर्ट मंे दायर की याचिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए उनके बेटे नरेंद्र ने हाईकोर्ट में गुरुवार को याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सफेदपोश व कॉलोनाइजर के दबाव में पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। इधर, पुलिस अधिकारी मामले में अब भी जांच जारी होने व दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिलने का दावा कर रही है। एसआईटी भी मामले में जांच पूरी कर चुकी है। इसमें नगर के 9 लोगों से पूछताछ की गई है। टीम भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।

17 जनवरी 2019 को गुंडे मनीष बैरागी ने नपाध्यक्ष बंधवार की गोली मार कर हत्या कर दी। हिरासत में मनीष ने हत्या का कारण चुनाव के दौरान खर्च किए रुपए वापस नहीं मिलना बताया था। मनीष द्वारा बताए हत्या के कारण को परिजन व समाजजन स्वीकार नहीं पा रहे हैं। परिजन ने सीएम कमलनाथ से मिलकर हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस पर एसआईटी का गठन किया। यह भी कुछ नए तथ्य सामने नहीं ला पाई। परिजन की मांग पर पुलिस ने जांच जारी रखते हुए कोर्ट में चालान पेश किया। इसमें भी कुछ नहीं निकलने पर बंधवार के बेटे व प|ी ने सीबीआई जांच के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। इसे कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया है।

एसआईटी ने इन लोगों से की थी पूछताछ

बंधवार हत्याकांड में एसआईटी ने करीब 9 लोगों से पूछताछ की। ये वे लोग थे जिनका या तो बंधवार या आरोपी मनीष से किसी प्रकार का लेन-देन या फिर विवाद सामने आया हो। दो दिन तक चली पूछताछ के बाद भी एसआईटी ने भी पुलिस द्वारा की गई जांच का सही ठहराया और अपनी ओर से कोई नए तथ्य सामने नहीं लाए। एसआईटी ने नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, कॉलोनाइजर कोमल बाफना, अतुल साहू, हैदर लाला, किशन गोयल, पत्रकार गोपाल मंगोलिया, मनोज बैरागी से आदि से पूछताछ की थी।

इन तथ्यों पर पुलिस कर रही है जांच

सूत्रों के अनुसार तो मामले में पुलिस मनीष को हथियार उपलब्ध कराने वाले अजय जाट की जमानत व मनीष द्वारा केस लड़ने के लिए किए जा रहे रुपए के बंदोबस्त को लेकर भी जांच कर रही है। हालांकि अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार मामले में केंद्र सरकार द्वारा मांगी जानकारी में भी खुफिया एजेंसी ने पुलिस व एसआईटी की नेगेटिव रिपोर्ट ही सौंपी है। एसपी हितेश चौधरी ने बताया कि हत्याकांड की जांच अब भी जारी है। फिलहाल कोई भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
खबरें और भी हैं...