पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Stones At The Religious Site In Neemuch City At 930 Pm

नीमच सिटी में रात 9.30 बजे धार्मिक स्थल पर पथराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमच सिटी में प्रताप चौक के पास सरदार मोहल्ला क्षेत्र में विधायक दिलीपसिंह परिहार के घर बाहर चबूतरे पर स्थापित गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने से तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एएसपी राजीव मिश्रा, एसडीएम एसएल शाक्य, सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल, तहसीलदार अजय हिंगे समेत बडी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी पहुंचे। मार्च कर बाहर घूम रहे लोगों को घरों के अंदर किया। एएसपी मिश्रा ने बताया सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखने के बाद आरोपियों की पहचान करेंगे।

घटना के बाद पुलिस जवान क्षेत्र में तैनात कर दिए।
खबरें और भी हैं...