- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Studied With A Mask In School Patients With Cold And Cough Increased
स्कूल में मास्क लगाकर कराई पढ़ाई, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता है। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। अभ्युदय स्कूल में सोमवार से मास्क लगाकर पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को मास्क उपलब्ध करवाए। इधर स्वास्थ्य विभाग अस्पताल आने वाले इन मरीजों को विशेष सलाह दी जा रही है।
पड़ोसी देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। अस्पताल में मरीजों की जांच कर चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाजार में बैनर-पोस्टर व होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नपा के कचरा व अन्य वाहनों व सूचना प्रसारण यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान संचालक प्रकाश जैन व प्राचार्य देशना जैन ने विद्यार्थियों को संक्रमण से बचने की जानकारी दी।
लोगों को जागरूक रहना है
डाॅ.बीएल रावत, सिविल सर्जन
अस्पताल की ओपीडी
दिनांक सर्दी-खांसी बुखार
9 मार्च 150 50
7 मार्च 175 65
6 मार्च 85 35
5 मार्च 120 55
4 मार्च 135 100
सर्दी-खांसी वालों की निगरानी जरूरी- विशेषज्ञों ने बताया कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरत है। सर्दी-खासी, बुखार के मरीजों को अलग रखें और तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराए। लोगों को बताया जा रहा है कि भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देते हुए नमस्कार करें। खांसते-छीकते समय मुंह पर कपड़ा रखें और नाक, मुंह ढकें, सर्दी-खांसी से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए। सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचे, साबुन से हाथ धोएं।
**
शहर के अभ्यूदय हायरसेकंडरी स्कूलों मंे अब बच्चों को मास्क लगाकर कक्षाओं में पढाई कराई जा रही है।