- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Suggest All The Townspeople In The Development Of Mandsaur
मंदसौर के विकास में सभी नगरवासी सुझाव दें
दशपुर योग शिक्षा संस्थान ने योग भवन पर रंगपंचमी पर साधकों का होली मिलन समारोह किया। नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने नगरवासियों से भी नगर विकास के लिए अपने सुझाव देने की बात कही। कहा कि मंदसौर नगर में विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन उनके पास समय कम है फिर भी जो भी समय मिला। उसमें उसका पूरा उपयोग कर शिवना शुद्धिकरण, गोल चौराहा के समीप भव्य शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स आदि विकास योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के प्रयास में लगे हैं।
योग गुरु सुरेंद्र जैन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सभी की जिम्मेदारी है कि हम एहतियात बरतें। अगर हम स्वस्थ रहते ही सावधानी बरत लेंगे तो कोई बीमारी हमें नहीं छू नहीं सकती।
कार्यक्रम में प्रमेंद्र चौरड़िया, लोकेंद्र जैन, धरमदास संगतानी, नीलम जैसवानी, अनिता मारू, सीमा जैन आदि ने गीत, कविता, नाटक आदि की मनोरंजक प्रस्तुति दी। ऊं की ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संस्था सचिव जितेश फरक्या, पार्षद संध्या शर्मा, अरुण शर्मा, जी.डी. मित्तल, विजय पलोड़, राजेंद्र चाष्टा, महेश सेठिया, आनंद कर्म, अनिल कोठारी, पंकज मुरड़िया, जापानी भावनानी, चंदा चाष्टा सहित अन्य मौजूद थे।