सुनीता व मंजुला ने दी हास्य नाटिका की प्रस्तुति
मंदसौर | भारतीय जैन संगठन ने फाग उत्सव मनाया। मंगलाचरण जमुना बाफना व सरिता जैन ने प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन रेखा रातड़िया ने दिया। सुनीता जैन व मंजुला रांका ने हास्य नाटिका का मंचन किया। दिव्या कांकरिया, सरिता जैन, साक्षी जैन, भारती अग्रवाल, नीता जैन ने हास्य व्यंग्य की कविताएं प्रस्तुत की। वर्तमान में महिला सशक्तिकरण पर एक निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम नीता जैन, द्वितीय मंजुला रांका व तृतीय नम्रता कागला रही। संचालन प्रीति जैन ने किया। आभार शशि मारू ने माना।