स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का परीक्षण शुरू
नीमच | महिला स्वास्थ्य माह के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार और शनिवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में जांच होगी। सीएमएचओ डॉ. एसएस बघेल ने बताया एनीमिया, बीपी, शुगर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर की पहचान को लेकर स्क्रीनिंग होगी।