- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News The Girl Attempted Suicide By Jumping From An Under Construction House
निर्माणाधीन मकान से कूदकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
शहर में बुधवार को एक युवती ने निर्माणाधीन मकान से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया बिसमिल्लाह (18) पिता सलीम मौलाना निवासी मेहनोत नगर ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके पैर व कमर में फैक्चर आया है। इधर, युवती का कहना है कि वह अब जीना नहीं चाहती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती बयान देने की स्थिति में नही है। पूरी तरह ठीक होने के बाद ही घटना के कारण पता लगाया जाएगा।