पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News The Term Of The Panchayats Will End Today Now The Administrative Committee Will Work Till The Elections

पंचायतों का कार्यकाल आज होगा खत्म, अब प्रशासनिक समिति चुनाव तक देखेगी काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की 236 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म हो रहा रहा है। कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायत का संचालन प्रशासनिक समिति करेगी। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इसको लेकर बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ को जल्द समिति गठन कर आदेश जारी करें। जिले में गुरुवार को समितियों का गठन होगा। इसमें सरपंच प्रमुख और पंच सदस्य होंगे।

जिले की नीमच जनपद में 66, जावद की 73 और मनासा की 97 पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरपंच के हस्ताक्षर से किसी तरह का आहरण पंचायत से नहीं होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अपर सचिव शोभा निकुम ने कलेक्टरों को प्रशासनिक समितियां बनाने के लिए कहा है। समिति के प्रधान और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से पंचायत के आहरण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में काम प्रभावित नहीं हो इसको लेकर जिला पंचायत द्वारा समितियां गठन को लेकर तैयार कर ली है। गुरुवार को जनपदों सीईओ को जानकारी लेकर बुलाया है। उसके आधार पर समिति गठन के आदेश जारी किए जाएंगे।

ऐसे बनेगी प्रशासनिक समिति

पंचायत कार्यकाल समाप्त होने पर सरपंच को प्रशासनिक समिति का प्रधान बनाया जाएगा। दो सदस्य मनोनीत किए करेगी जिनका नाम पंचायत की मतदाता सूची में होगा। पंचायत चुनाव तक ये समिति पंचायत का संचालन करेगी।

3 साल से सरपंचों को नहीं मिला मानदेय-पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो गया है। लेकिन सरपंच व पंचों को 3 साल से मानदेय नहीं मिला। उन्हें 1750 रुपए मानदेय दिया जाना है। पंचों को प्रति बैठक 200 रुपए मिलते है। उन्हें तो इस कार्यकाल में एक भी रुपया नहीं मिला।

प्रशासनिक समिति गठित करेंगे-
खबरें और भी हैं...