पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News The Woman Ate Poisonous Substances At Home Admitted

युवती ने घर पर खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिपलियामंडी | एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान फाटक बंद हो गया। इससे परेशान परिजन को महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस वाहन से खात्याखेड़ी ब्रिज से होकर बही टोल प्लाजा तक पहंुचाया। शनिवार को शाम ईश्वरसिंह राजपूत की 20 वर्षीय बेटी अमृतकंुवर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मंदसौर ले जा रहे थे, इसी दौरान रेलवे फाटक बंद होने से वे परेशान दिखे। एसआई पूर्णिमासिंह राजपूत ने मदद करते हुए पुलिस वाहन से युवती को टोल प्लाजा तक पहंुचाया, वहां से टोल प्लाजा एम्बुलेंस से उसे मंदसौर भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर है।
खबरें और भी हैं...