- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Three Day Religious Celebrations On Lord Jhulelal39s Birth Anniversary Will Be Held From March 20
भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर तीन दिनी धार्मिक आयोजन 20 मार्च से होंगे
सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल का 1070वां जन्मोत्सव 20 से 22 मार्च तक तीन दिनी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम सहित संगोष्ठी का आयोजन हाेगा। यह निर्णय भागेश्वर महादेव मंदिर पर सिंधु सेना महिला संगठन की बैठक में लिया गया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया जन्मोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधु सेना और महिला संगठन द्वारा मनाया जाएगा। 20मार्च को दोपहर 1 बजे महिला सुरक्षा पर भागेश्वर महादेव मंदिर स्थित आलमचंद हाल में संगोष्ठी होगी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा “सामाजिक सुरक्षा पारिवारिक सुरक्षा और आत्मरक्षा” विषय पर संबोधित करेंगे। 21 मार्च को रात 8 बजे हेमू कालानी चौक भजन संध्या में भीलवाड़ा की गायिका दिव्य ज्योति प्रस्तुति देगी। 22 मार्च शाम 5.30 बजे आलमचंद्र हॉल में भगवान सिंधु संस्कृति दर्शन कार्यक्रम होगा। इसमें सिंधु संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी, सिंधु संस्कृति का इतिहास, सिंधी भाषा का महत्व, भगवान झूलेलाल की कहानी, सिंधी नृत्य और सिंधी समाज से जुड़ी समस्याओं पर प्रस्तुति दी जाएगी। मीना रोहिड़ा, सरिता प्रेमाणी, रेखा रोहिड़ा, पूनम रोहिड़ा, मीना फूलवाानी, रीधिका धामेचा, हिना गोविंदानी, शोभना रोहिडा, तृप्ति पुरोहित, सुनीता पुरोहित, भगवानी फूलवानी उपस्थित थीं।
सिंधु सेना महिला संगठन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।