- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Today The Colors Will Be Released The Utsav Samiti Will Bring Out Gere The Artist Will Perform The Performance Of Bhagoria Dance
आज बरसेगा रंग, उत्सव समिति निकालेगी गेर, कलाकार भगोरिया नृत्य की देंगे प्रस्तुति
पहली बार धारा 144 के बीच साेमवार काे जिलेभर में 318 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके पूर्व नवविवाहिता व महिलाओं ने विधि-विधान से होली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में प्रमुख रूप से घंटाघर, दानाओली, परदेशी मोहल्ला, नयाबाजार, यादव मंडी, मूलचंद मार्ग पर शुभ मुहूर्त शाम 6.40 से रात 9.02 बजे के बीच हाेलिका दहन किया। सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा दशहरा मैदान पर सामूहिक होलिका दहन व नाइस ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिलेभर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रही। बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर युवाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ी। रंग-गुलाल व नई तरह की पिचकारियों की मांग ज्यादा रही। धुलेंडी पर बारादरी से रंगारंग गेर निकलेगी।
होली उत्सव समिति अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना सुबह 11 बजे बारादरी से गेर शुरू होगी। जो नया बाजार, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए फोर जीरो चौराहा पहुंचेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए 15 सदस्य आदिवासी भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे, राधाकृष्ण व गोपियों पिचकारी से रंग उडाएंगे, ढोल, डीजे पर होली गीत के साथ तोप के द्वारा गुलाल उड़ाई जाएगी। लैला-मजनू का डांस और कंजूस करोड़पति की शवयात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति सभी समाज व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का नयाबाजार गोपाल मंदिर के यहां सम्मान करेगी।
हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
धुलेंडी पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फव्वारा चौक, सब्जी मंडी, विजय टॉकीज, बस स्टैंड, शोरूम चौराहा पर पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर तेज गति में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बैंगनपुरा होली पर लटकाए बैंगन
जावद | नगर में मोहल्ले का नाम बैंगनपुरा होने के कारण परंपरानुसार होली के दोनों हाथों पर बैंगन लटकाए गए। यह सुबह 4 बजे विधि विधान से होली जलाई। कैलाश झंवर, राजेश घांडक, कृष्णकांत तिवारी, नारायण सोमानी, साकेत सोमानी, आयुष पांडे, केशव झंवर, माथव झंवर उपस्थित थे।
ईको फ्रेंडली रंगों का करें उपयोग
कम पानी से होली खेलें। रासायनिक व हानिकारक रंगों के बजाए गुलाल व ईको फ्रेंडली रंगों का उपयोग करें। किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगाए। त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए।
मेडिकल एक्सपर्ट व्यू
त्वचा और बालों को नुकसान
डॉ.मनीष यादव, जिला अस्पताल
दशहरा मैदान पर सामूहिक होलिका दहन में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने दी प्रस्तुति
मनासा में पंजाबी समाज द्वारा कंडों की होली जलाई गई।