- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Training The Linemen For Safety And Stress Reduction At Work
लाइनमैनों को काम के समय सुरक्षा व तनाव कम करने का दिया प्रशिक्षण
बिजली कंपनी द्वारा जिले भर में विद्युत सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण का अायोजन किया। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को सुरक्षा के नियम की जानकारी दी। उपकरणों का सही उपयोग करने तथा सुरक्षा साधनों काे हमेशा साथ रखने की हिदायत दी।
रविवार को श्रम कल्याण केंद्र पर शिविर में सेवानिवृत्त सहायक यंत्री बालचंद वर्मा, कार्यपालन यंत्री ब्रजेश यादव ने विद्युत कार्य के दौरान घटित होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम व बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का तरीका बताए। इस प्रकार की घटनाओं की स्थिति में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नरेंद्र कुमावत ने प्राथमिक उपचार एवं कृत्रिम श्वांस के तरीकों व कार्य के समय होने वाले तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स दिए। लाइनमैनों को मैदानी कार्य के दौरान प्रभावी उपभोक्ता व्यवहार से संबंधित टिप्स कार्यपालन यंत्री सीएस सोनी ने दिए। ईएसआईसी से संबंधित जानकारी के साथ ही उनके लाभ व क्लेम की जानकारी सहायक प्रबंधक विजय तिवारी ने दी। नीमच, जावद व मनासा में 7 शिविर में 670 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों व उपकरणों का उपयोग करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को गोमाबाई रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मचारी।