ट्राले के ड्राइवर ने टैंकर को मारी टक्कर
_photocaption_पिपलियामंडी | फोरलेन पिपलिया चौपाटी पर शनिवार को ट्राले के ड्राइवर ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे के करीब फोरलेन पर नीमच से मंदसौर की ओर जा रहे ट्राले (आरजे 09 जीबी 8553) के ड्राइवर ने आगे जा रहे टैंकर को टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार ड्राइवर व क्लीनर को मामूली चोट आई। पुलिस के अनुसार टैंकर ड्राइवर ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ट्रेलर का ड्राइवर नशे में था। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।*photocaption*