- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Two Candidates In Fray For Yadav Mahasabha President
यादव महासभा अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान में
भास्कर संवाददाता | नीमच
यादव महासभा कैंट के अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी के बाद अब दो उम्मीदवार मैदान है। राकेश सोन और संजय यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष के लिए आठ उम्मीदवार में थे। इनमें से 6 ने नाम वापस ले लिए। निर्वाचन समिति के अध्यक्ष मनोहर अंब, समिति के सदस्य मंगल मौर्य, अमर सिंह जयंत और राकेश मौर्य ने बताया नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। सोन को कुर्सी और यादव को साइकिल चुनाव चिह्न दिया। 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक यादव कम्यूनिटी सेंटर में मतदान हाेगा। मतगणना के बाद परिणाम घाेषित किए जाएंगे।