पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिनी एलक दीक्षा महोत्सव आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंदसौर | सकल दिगंबर जैन समाज का दो दिनी दीक्षा महोत्सव 10 व 11 मार्च को होगा। अध्यक्ष अरविंद जैन ने बताया आचार्यश्री प्रमुखसागरजी मसा के आचार्य पदारोहण होने के बाद प्रथम जैनेश्वरी एलक दीक्षा क्षुल्लक प्रभाकरसागर मसा को प्रदान की जा रही है।

इटावा निवासी शिवम जैन ने 2011 में आचार्य प्रमुखसागर से प्रभावित होकर ब्रह्मचर्य की दीक्षा ली। उसके बाद 8 वर्ष से आप आचार्यश्री के साथ हैं। अब मंदसाैर में एलक दीक्षा आचार्य प्रमुखसागरजी प्रदान करेंगे। अजयकुमार सुनीता बाकलीवाल दीक्षा ग्रहण कर रहे प्रभाकरसागर के धर्म के माता -पिता बनेंगे। 10 मार्च को सुबह 10 बजे गोदभराई व मानस्तंभ का भूमिपूजन तथा 11 मार्च को सुबह 6.30 बजे वरघोड़ा सुबह 9 बजे शांतिनाथ जिनालय तार बंगला मंदिर परिसर में समारोह होगा।
खबरें और भी हैं...