पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Two Day Wrestling Event 30 Matches On First Day Finals Today

दो दिनी कुश्ती स्पर्धा, पहले दिन 30 मुकाबले, आज फाइनल होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंद्रवंशी ग्वाला समाज द्वारा होली के उत्सव के तहत दो दिनी कुश्ती स्पर्धा ग्वालटोली लालघाटी मैदान पर बुधवार शाम 6.30 बजे शुरू हुई। वेट चैंपियन व जिला केसरी के लिए मुकाबले होंगे। पहले दिन 30 मुकाबले हुए।

समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजय दीवान ने बताया दंगल के लिए बुधवार को नीमच, मंदसौर जिले सहित आस-पास के 100 से ज्यादा पहलवान के विभिन्न वजन वर्ग में वेट हुआ। इसमें 25 से 65 किलो वर्ग में वेट चैंपियन के लिए मुकाबले होंगे, जबकि 65 किलो से ज्यादा वजन में नीमच-मंदसौर जिला केशरी मुकाबला होगा। गुरुवार शाम को फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ धन्नालाल पटेल, रामप्रसाद चौधरी, राजू पटेल, श्यामलाल दीवान, गंगाराम दीवान, कन्हैयालाल पटेल, मणिराम सुराह, श्यामलाल चौधरी, हरगोविंद दीवान, मुरारी चौधरी, लाला सफा, अशोक सुराह, किशन खलिफा, राकेश थंमार, बाबूलाल थंमार उपस्थित थे।

ग्वालटोली में दंगल के पहले दिन दम दिखाते पहलवान।
खबरें और भी हैं...