पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Two Days Of Arrival In Mandi Due To The Festival Having A Weak Arrival Again Increased

मंडी में दो दिन कमजोर आवक रही त्योहार होने से फिर बढ़ गई आवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि मंडी में पिछले सप्ताह उपज की आवक ज्यादा होकर नए गेहू व लहसुन की आवक में बढ़ोतरी थी, त्योहार के कारण गुरुवार को मंडी खुली तो आवक कम रही, यही स्थिति शुक्रवार सुबह रही। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक आवक 25 हजार बोरी थी, दोपहर 12 बजे के करीब गेहूं की आवक बढ़ने से आवक का आंकड़ा 33 हजार बोरी से ज्यादा हो गया। देरी से उपज आने के कारण नीलामी व तौल देर तक चला। मंडी प्रशासन ने शनिवार, रविवार की छुट्टी देखते हुए देरी से आए किसानों के वाहनों को भी प्रवेश देकर नीलामी करवाई। ताकि किसानों को वापस नहीं लोटना पड़े।

धुलेंडी के अवकाश के बाद से मंडी में आवक कमजोर रही जहां बुधवार को 23, 375 बोरी तो गुरुवार को 25,339 बोरी आवक रही। शनिवार-रविवार का मंडी में अवकाश होने के कारण शुक्रवार को आवक दो दिन की अपेक्षा कुछ ज्यादा रहते हुए 33,817बोरी आवक रही। हालांकि मंडी में सुबह 11 बजे तक आवक दो दिन की तरह ही 25हजार बाेरी के आस-पास थी। किन्तु 11 बजे बाद गेंहू, लहसुन, मूंगफली की आवक बढ़ने से आवक 30 हजार बाेरी के पार पहुंच गई।

ज्यादा आवक के बावजूद भाव में कमी नहीं

शुक्रवार को गेहूं की आवक गुरुवार से ज्यादा गेहूं के बावजूद भाव में कमी नहीं रही। न्यूनतम व अधिकतम के साथ माडल भाव में भी 30से 55रुपए तक का उछाल रहा। यहीं स्थित लहसुन भी रही।

नीमच कृषि उपज मंडी प्रागंण में गेंहू के ढेर।
खबरें और भी हैं...