पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Vijiya Mitra Mandal Took 21 Ashes And Left For Haridwar

विजिया मित्र मंडल 21 अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजिया मित्र मंडल के सदस्यों ने गुरुवार काे नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से बैंडबाजे के साथ 21 लावारिस व निराश्रित मृत व्यक्तियों अस्थिकलश यात्रा निकाली। इसके पहले मुक्तिधाम स्थित कक्ष में सालभर में अस्थि संचय के बाद रखे गए अस्थि कलश सभा मंडप में रखे।

18 सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्थिकलश रथ में रखकर यात्रा निकाली। जो प्रमुख मार्गों से हाेते हुए स्टेडियम गेट पहुंची। यहां वाहन द्वारा स्टेशन पहुंचे। मंदसाैर-मेरठसिटी लिंक एक्सप्रेस से हरिद्वार रवाना हुए। जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे विधि-विधान से तर्पण कर गंगाजी में अस्थियां विसर्जित करेंगे। सत्यनारायण शर्मा, नवीन गोयल, गोपाल सिंहल, दिलीप मित्तल, संजय गोयल, राजेश गोयल, प्रवीण मित्तल, यशवंत जिंदल, अनिल मित्तल, मनीष सिंहल, विजय चौरसिया, बृजेश बंसल, मदन सफा, विजय चौरसिया, बाबूलाल गर्ग, दिनेश पडेरिया, मुकेश सैनी, दिलीप गोयल शामिल थे।

विजिया मित्र मंडल द्वारा निकाली गई अस्थिकलश यात्रा में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...