पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Women And Women Run Tricolor In Run For Fit Talent Honored

रन फॉर फिट में महिला और युवतियों ने तिरंगा थाम लगाई दौड़, प्रतिभाओं को सम्मानित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार सुबह शहर की सड़क पर नारी शक्ति ने जोश और उत्साह से दौड़ लगाते हुए संदेश दिया कि हम किसी से कम नहीं। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 500 मीटर की रन फॉर फिट मैराथन का। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी ने सुबह 7.30 बजे फोर जीरो चौराहा स्थित भारत माता मंदिर से सीआरपीएफ डीआईजी राजेंद्रसिंह रावत व प|ी संतोष रावत ने झंडी दिखाकर मैराथन रवाना की। जाे प्लेटिनम चौराहा, लायंस पार्क चौराहा हाेते हुए पटेल चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। 4 वर्ष की बालिका से लेकर 69 साल की बुजुर्ग महिला ने हिस्सा लिया। शिक्षा, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली खनक गुप्ता, खुमान भारद्वाज, आंचल गंगवाल, मीरा थापा, रेखा तिवारी, मीनू लालवानी को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। रावत ने कहा आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। आज दुनिया में महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं है। इसीलिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही वुमंस डे मनाया जाता है। ताकि हर क्षेत्र में महिलाएं इसी तरह आगे बढ़ती रहें। महिला दिवस पर महिलाओं को घर, परिवार, समाज में सम्मान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

सीआरपीएफ कैम्पस में महिलाओं के लिए हुई खेल स्पर्धा


सीआरपीएफ के जिम्नास्टिक हॉल में मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार व उनकी प|ी सुचित्रा परिहार, सीटीसी आईजी बीएस चौहान की प|ी कमलेश चौहान थे। कावा अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा आज के दौर में नारी किस प्रकार सशक्त है और बेटियों, बहनों को सशक्त करने के बारे में विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों में महिलाओं ने भाग लिया। विजेताओं काे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। परिवार कल्याण केन्द्र में काम करने वाली महिलाओं के अथक परिश्रम को देखते हुए उन्हें साड़ियां देकर सम्मानित किया।

कार्यशाला: दैनिक आहार में जैविक खेती से प्राप्त उत्पादों को शामिल करें


कृषि विज्ञान केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने महिला दिवस मनाया। प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.सीपी पचौरी ने कार्यक्रम का उद्देश्य व महिला दिवस का महत्व बताया। पोषण सुरक्षा संबंधी किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर उसमें न्यूट्री गार्डन, भोजन में बायो फोर्टिफाइड बीजों के उपयोग के बारे में बताया। जैविक खेती के महत्व एवं दैनिक आहार में जैविक खेती से प्राप्त उत्पादों को शामिल करने पर जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. पीएस नरूका ने कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता संदेश दिए। पोषण सुरक्षा के लिए आहार में प्रसंस्करण कर फल एवं सब्जियों के उपयोग पर बल दिया। डॉ. एसएस सारंगदेवोत ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। डॉ. शिल्पी वर्मा पोषण सुरक्षा पर जागरूकता को गांव की महिलाओं तक फैलाने की बात कही। आईसीएआर द्वारा तैयार महिला सशक्तिकरण एवं केंचुआ पालन पर फिल्म दिखाई। किचन न्यूट्री गार्डन एवं विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया। संयुक्ता पांडे ने अाभार माना।


महिला दिवस पर भारत माता मंदिर से रन फाॅर फिट मैराथन में शामिल महिलाएं व युवतियां।
खबरें और भी हैं...