पोरवाल समाज की महिलाओं ने मनाया फाग महोत्सव
_photocaption_रामपुरा | पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा पोरवाल मांगलिक भवन में फाग महोत्सव मनाया। महिलाओं के साथ बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वांग धर रास रचाया। भजन व होली के गीत पर नृत्य करने के साथ सूखे रंग व फूलों से होली खेली। कृष्ण का भेष शानू मरच्या एवं राधा का भेष नीलम मरच्या ने धरा।*photocaption*