महिला शाखा का होली मिलन और सम्मान समाराेह आयोजित
अभा मारवाड़ी महिला शाखा का सीआरपीएफ रोड स्थित होटल में होली मिलन व सम्मान समारोह हुआ। विभिन्न खेल स्पर्धा में महिलाओं ने भाग लिया।
प्रांतीय अध्यक्ष इंदु गर्ग, सचिव सीमा अग्रवाल, महक की संपादक राजकुमारी बागड़ी एवं ज्ञानोदय कॉलेज चेयरमैन डॉ. माधुरी चौरसिया, मार्गदर्शक सुशीला गोयल, मंडल अध्यक्ष रानी राणा, सचिव विद्या त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अपर्णा सिंहल मंचासीन थी। अतिथियों का शाल, श्रीफल भेंट कर मोती माला पहनाकर सम्मान किया। अनुष्का अग्रवाल ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। खेल स्पर्धा की प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता काे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन छाया जायसवाल, संतोष गर्ग ने किया। आभार सचिव विद्या त्रिवेदी ने माना। उपाध्यक्ष संतोष गर्ग, र|माला पिल्ले, शिखा नलवाया, रेखा जैन, नेहा अग्रवाल, मंजू गोयल, अर्चना तिवारी, किरण तिवारी, शोभा शर्मा उपस्थित थीं।
मारवाड़ी महिला शाखा के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।