- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News Work To Remove Social Distortions In Service Project Mla
सेवा प्रकल्प में सामाजिक विकृतियों को दूर करने का काम करें: विधायक
लायंस क्लब के नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ समारोह द्वारकापुरी धर्मशाला में हुआ। शपथ अधिकारी प्रांतपाल अनुराग शर्मा ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि क्लब की सेवा में समर्पण का भाव होता है। सेवा के माध्यम से अमेरिका में दो भाई राष्ट्रपति बने। अंतिम पंक्ति तक सेवा प्रकल्पों को पहुंचाना ही क्लब का मुख्य लक्ष्य है।
क्लब ऐसे लोगों के हाथों में है जिनमें सेवा करने का जुनून है। सेवा उन्हीं को पहुंचाए जो असली हकदार हो। विधायक माधव मारू ने कहा कि क्लब सेवा प्रकल्प में सामाजिक विकृतियों को दूर करने का काम शामिल करें। ताकि समाज में बढ़ रही विकृतियों को कम किया जा सके। चार्टर प्रजेंटेशन प्रांतपाल ने मनासा अध्यक्ष रमेश मूंदड़ा को सौंपा। सदस्यों व पदाधिकारियों का मंदसौर लायंस गोल्ड अध्यक्ष चंदा कोठारी, नीमच लायंस अध्यक्ष सुनील गगरानी ने सम्मान किया। प्रांतपाल अविनाश शर्मा, बीवी माहेश्वरी, पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल, मनासा सचिव प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित मूंदड़ा भी मंचासीन थे। बिंदु श्याम सोनी ने सरस्वती वंदना की। संचालन पंकज तिवारी, डॉ. राजेश पाटीदार ने किया। आभार अध्यक्ष मूंदड़ा ने माना।
लायंस क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाते प्रांतपाल शर्मा।