• Hindi News
  • National
  • Raisen News Between Winter There Is A Decline In The Mercury Day And Night Mercury

सर्दी के बीच छाई धंुध, दिन आैर रात के पारे में गिरावट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| मौसम में आए परिवर्तन से रात में जहां कोहरे की स्थिति बनने लगी है, तो वहीं दिन और रात के तापमान में आ रही लगातार गिरावट से सर्दी का जोर कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। रात में कंपकंपा देने वाली सर्दी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम में यह बदलाव उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का परिणाम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है।