पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News 20 Thousand 334 Candidates Appeared In Mathematics Paper Of Class X

दसवीं के गणित के पेपर में 20 हजार 334 परीक्षार्थी हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकल का एक भी प्रकरण नहीं बना

रायसेन | माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा गुरुवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा में गणित विषय का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुआ। इस पेपर में 20 हजार 334 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके बावजूद जिले भर के 76 परीक्षा केंद्रों पर एक भी नकल प्रकरण नहीं बना। जबकि हिंदी विषय के पेपर में भी नकल प्रकरण बनाए गए हैं।

गणित विषय कठिन माना जाता है इसलिए पेपर में नकल की भी अधिक संभावना रहती है। इसके बावजूद पूरे जिले में नकल प्रकरण नहीं बना। परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए जिले में 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनाई गईं है। इनमें सात ब्लॉकों के अलावा दो टीम जिला मुख्यालय पर बनाई गईं हैं। वहीं दर्ज 20946 में से 612 परीक्षार्थी रहे पेपर से अनुपस्थित रहे। गुरुवार को सुबह उड़नदस्तों की टीमोंं एसडीएम, तहसीलदारों सहित डीईओ आलोक खरे, डीपीसी विजय नेमा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पर 1-4 पुलिस गार्ड तैनात रही। वहीं वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे शिक्षकों की कड़ी सर्चिंग के बाद प्रवेश दिलाया गया।
खबरें और भी हैं...