- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News 294 Candidates Were Non Appeared In Class Xii Examination
बारहवीं की परीक्षा में 294 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
रायसेन | माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण चल रही हैं। शुक्रवार को बारहवीं परीक्षा में सुबह 9 से 12 बजे की पारी में फिजिक्स, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन का पेपर कराया गया। डीईओ आलोक खरे ने बताया कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को इन पेपरों में एक भी नकल का प्रकरण नहीं बनाया गया। परीक्षा में 294 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 13 हजार 305 परीक्षार्थियों में से 13 हजार 11 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। उड़नदस्ते ने शुक्रवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।