पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News 60 Years Old Farmers Will Get 3 Thousand Pension Every Month

60 वर्ष के किसानों को हर महीने मिलेगी 3 हजार पेंशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लघु तथा सीमांत किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना संचालित की जा रही है। योजना की परिपक्वता पर किसानों को 60 वर्ष की उम्र होने पर प्रति माह तीन हजार रुपए पेंशन मिलेगी।

यदि किसान की मृत्यु हो जाती है तो किसान के पति या प|ी परिवार पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत पेंशन पाने के हकदार होंगे। पारिवारिक पेंशन केवल पति या प|ी के लिए लागू होगी। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने उप संचालक कृषि एनपी सुमन सहित संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग के उप संचालक एनपी सुमन ने बताया कि पीएम मान-धन योजना के तहत लघु, सीमांत कृषकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक प्रतिमाह 55 रुपए से 200 रुपए तक योगदान जमा करना होगा। किसान 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है तो वह पेंशन राशि का दावा कर सकता है। प्रत्येक माह एक निश्चित पेंशन राशि 3 हजार रुपए पेंशन खाते में जमा होगी। योजना का लाभ लेने के लिए लघु, सीमांत किसान की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके पास प्रदेश में भूमि रिकार्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि होना आवश्यक है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी कोष्ठ संगठन योजना, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा, प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना, प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के लिए चुने गए किसान पीएम किसान मान-धन योजना के लिए पात्र नहीं होगे। इसके अलावा उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थियों सभी संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक, पूर्व और वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभा, राज्य विधान परिषदों के पूर्व और वर्तमान सदस्य नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष पात्र नहीं होंगे। आयकर दाता किसान पात्र नहीं होंगे। किसानों के पास आधार कार्ड, बचत बैंक खाता एवं पी-एम किसान खाता होना चाहिए।

किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 18से 40 वर्ष तक की आयु के लघु और सीमांत किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और खसरा खतौनी की नकल दो-फोटो, बैंक की पासबुक की आवश्यकता होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान का किसान पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जाएगा। लघु और सीमांत किसानों के पास सीधे पीएम किसान से प्राप्त वित्तीय लाभ से स्कीम में अपने स्वैच्छिक योगदान का भुगतान करने की अनुमति देने का विकल्प होगा। हितग्राही अपना तिमाही, चार माही, छमाही आधार पर भुगतान करने का भी विकल्प चुन सकता है।
खबरें और भी हैं...