पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News 75 Thousand Rupees Approved For 15 Sankirtan Mandals For Buying Bhajan Material

भजन सामग्री खरीदने 15 संकीर्तन मंडलों के लिए 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन | वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनसंपर्क निधि के अंतर्गत कुल सात लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें उदयपुरा विधानसभा के विभिन्न संकीर्तन मंडलों को जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसंपर्क निधि से भजन सामग्री खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की जपं उदयपुरा के शिवांगी चौरसिया नर्मदा संकीर्तन मंडल देवरी, लखन चौरसिया हरेमाधव संकीर्तन मंडल देवरी, अभिषेक शर्मा रविदास संकीर्तन मंडल बम्होरी देवरी, शैलेंद्र रघुवंशी दुर्गा संकीर्तन मंडल देवरी को सामग्री क्रय के लिए पांच-पांच हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अनूप सिंह लोधी दुर्गा संकीर्तन मंडल दहलावन उदयपुरा, परसराम धनीराम दुर्गा संकीर्तन मंडल भोपतपुर उदयपुरा, सविता चौधरी जय गणेश संकीर्तन मंडल उदयपुरा, राहुल जय दुर्गे संकीर्तन मंडल बम्होरी उदयपुरा तथा स्नेहा धाकड़ गणेश संकीर्तन मंडल उदयपुरा को भजन सामग्री क्रय करने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। उदयपुरा विधानसभा की बाड़ी जनपद पंचायत के तहत सूरज बाई रविदास संकीर्तन मंडल कोटपार गणेश बाड़ी, सुभाष ठाकुर गुरुकृपा संकीर्तन मंडल बाड़ी, राहुल पटेल सत्यसांई संकीर्तन मंडल मांगरोल बाड़ी, राहुल सिलावट जय बजरंग संकीर्तन मंडल बरेली, श्री देवेन्द्र सिंह जय श्रीकृष्णा संकीर्तन मण्डल ग्राम धौखेड़ा बाड़ी तथा आशाराम हनुमान संकीर्तन मंडल जनकपुर बाड़ी को भजन सामग्री क्रय करने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार 15 संकीर्तन मंडलों को पांच-पांच हजार रुपए के मान से कुल 75 हजार रुपए की राशि भजन सामग्री क्रय करने के लिए जनसंपर्क निधि से स्वीकृत की गई है।
खबरें और भी हैं...