- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News 8 Laborers Injured In Tractor Overturning 1 Dead 2 Serious
ट्रैक्टर पलटने से 8 मजदूर घायल,1 की मौत, 2 गंभीर
शहर के आसपास की सड़कों पर आए दिनों एक्सीडेंट हो रहे हैं । एक दिन पहले ही बायपास रोड पर अनियंत्रित होकर एक कोल्ड ड्रिंक्स से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में गिर गया था । वहीं देर रात पठारी गांव के पास बने जिंद बाबा के चबूतरे के समीप रात करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर पलट गया । इस ट्रैक्टर के नीचे दबने से 8 मजदूर घायल हो गए । घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, वहां से दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया । इनमें से इलाज के दौरान एक की मौत भी हो गई । ट्रैक्टर चालक लल्लू भी गंभीर घायल है। जबकि भादनेर निवासी सोनू की मौत हो गई ।
थाना कोतवाली के टीआई जगदीशसिंह सिद्धू ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात सुल्तानपुर से पिपलई गांव मजदूरी कर लौट रहे ट्रैक्टर सागर भोपाल राजमार्ग टपरा पठारी के नजदीक जिंद बाबा के चबूतरे के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से आठ मजदूर घायल हो गए हैं। दो मजदूरों को गंभीर चोटें लगने से इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
घायलों में सोनू, बलवाीर सिंह निवासी भादनेर,मोहर सिंह अहिरवार ,लक्ष्मी बाई लल्लू सिंह निवासी पिपलई ,रायसेन निवासी बबलू शामिल हैं । दो मजदूर सोनू और लल्लू को सिर हाथ और कमर में गंभीर चोटें आने से रेफर किया गया है । इनमें से सोनू की इलाज की दौरान मौत हो गई ।
एक दिन पहले गहरी खाई में गिरा था ट्रक
शहर के बाायपास पर रीछन नदी के पास एक कोल्ड ड्रिंक्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा । हालांकि इस घटना में ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए थे ।