पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News A Teenager Who Went For A Picnic Fell Into A Well Died

पिकनिक के लिए गई किशोरी कुएं में गिरी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुपए के लेनदेन में मारी तलवार, मामला दर्ज

बेगमगंज | कीरतपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर गुलाब सिंह और बहादुर सिंह की कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बड़ी कि बहादुर सिंह ने गुलाब सिंह पर तलवार से हमला कर दिया। सूचना लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुलाब सिंह को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बेगमगंज | बीना नदी के पास परिजनों के साथ पिकनिक करने गई किशोरी की खेत में बने कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार काजी मोहल्ला निवासी शेख फाजिल की 17 वर्षीय बेटी सना बी अपने परिजनों के साथ स्वयं के खेत पर दाल बाटी के कार्यक्रम में गई हुई थी। वहां से थोड़ी दूर पर बने कुएं के पास बेर का पेड़ लगा हुआ है। बेर खाने के लिए किशोरी कुएं के पास गई हुई थी जहां उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई। इसी बीच उसने परिजनों को आवाज लगाई जब तक परिजन बचाने पहुंचे तब तक वह बहुत नीचे चली गई। परिजनों ने इंजन चालू कर कुएं से पानी फेंका तब तक एक युवक गोता लगाकर किशोरी को ढूंढता रहा। थोड़ी देर के बाद युवक ने किशोरी को ढूंढ निकाला जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
खबरें और भी हैं...