पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Administration Alert Regarding Corona Virus 14 Days Investigation Of Those Coming From Abroad Isolation Ward Ready In Hospital

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट, विदेश से आने वालों की 14 दिन तक जांच, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरोना का खौफ:डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों तक के अवकाश निरस्त

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है । डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुटि्टयां निरस्त कर दी गई हैं । विशेष स्थिति में ही उन्हें छुट्टी मिल पाएंगी । इसके अलावा विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी मिलने पर डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर उसका 14 दिन तक परीक्षण करने का काम कर रहे हैं।

मंडीदीप में विदेश से आए एक सरिया व्यापारी का इन दिनों परीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले मंडीदीप में ही चीन से आए इंजीनियरों का भी 28 दिनों तक परीक्षण किया गया। हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए। जिला अस्पताल में भी एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां पल्स मीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयाें की ट्रे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे मरीज आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज शुरू किया जा सके। अलावा जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को मास्क लगाने के साथ ही सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी मास्क लगाने के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की।

आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल आज से बंद

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त के आदेश पर जिले में संचालित 1858 आंगनबाड़ी और मिनी केंद्र अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। जिससे कक्षाओं में छात्रों को एक साथ न बैठना पड़े। भीड़ वाले क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना रहने से एहतियातन इस तरह के उपाय किए जा रहे हैं । हालांकि 10 वीं और 12वीं सहित अन्य बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह कराई जा रही हैं।

पर्यटकों से भरवाए जा रहे प्रारूप फार्म

जिले में सांची और भीम बैठका में पहुंचने वाले पर्यटकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। उनके परीक्षण के साथ उनसे एक तय प्रारूप वाला फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज करवाई जा रही है ।

भीड़ न हो, इसलिए बढ़ाए गए ओपीडी कक्ष

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब 800 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। ओपीडी कक्ष नंबर 4 में मरीजों की भीड़ रहती है। इसके चलते वहां बैठने वाले डॉक्टरों ने कोरोना को लेकर अपनी चिंता से प्रबंधन काे अवगत कराया। मरीजों की भीड़ कम हो, इसके लिए चर्चा की। ट्रामा सेंटर के भवन में सोमवार से ओपीडी शुरू कर दी जाएगी ।

नर्सिंग सेंटर खाली, बनाया क्योरेनटाइन सेंटर

स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन चौराहे पर बने नर्सिंग सेंटर के हॉस्टल को खाली करवाकर यहां क्योरेनटाइन सेंटर बना दिया है। इस सेंटर में ऐसे लोगों को रखा जा सकेगा जिनमें बीमारी के लक्षण होने पर उनके घर में अलग रुकने की व्यवस्था नहीं है या जो बाहर से आए हुए हैं, ऐसे लोगों को क्योरेनटाइन सेंटर में रखा जा सकेगा।

जिला अस्पताल में सतर्कता ऐसी कि डॉक्टर और नर्स माक्स पहनकर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...