- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Asp Went To Deori At Night To Investigate The Incidents Of Thieves Thieves Attacked In Gurukul Again In The Morning
चोरियों की वारदातों की जांच करने रात में देवरी गए एएसपी, सुबह फिर गुरुकुल में चोरों ने बोला धावा
पुलिस के लिए चुनौती बने चोर, दोपहर तक एक नाबालिग को हिरासत में लेकर की पूछताछ
देर रात एएसपी मोबाइल दुकान पर हुई चोरी की वारदात की जांच करते हुए।
देवरी | इन दिनों लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर नागरिकों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। बढ़ती हुई चोरियों की वारदातों की जांच करने और उन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार रात एएसपी अवधेश प्रताप सिंह देवरी पहुंचे और उन्होंने यहां पर जिन स्थानों पर चोरियां हुई थी वहां पर जाकर जांच की जिसके बाद एएसपी ने पुलिस अफसरों व फरियादियों से चर्चा की।
इसके बाद एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने चोरियों की रोकथाम के लिए रात में ही थाना प्रभारी अौर पुलिस अफसरों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे। लेकिन चोर पुलिस से ज्यादा सक्रिय बने हुए हैं यही वजह है कि चोरों ने एक दिन पहले गुरुवार को गुरुकुल स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था दूसरे दिन शुक्रवार को फिर चोरों ने धावा बोलकर स्कूल से साउंड बाक्स चुराकर ले गए। स्कूल संचालक अर्पित जैन और राहुल माहेश्वरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं है। चोरों को पुलिस को खौफ नहीं बचा है यही वजह है कि चोर लगातार नगर में चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस अभी तक न तो चोर पकड़ पाई है न ही कोई कार्रवाई की है। यदि पुलिस ईमानदारी से रात्रि गश्त करें तो चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है। एएसपी ने थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को सूची बनाकर पूछताछ
करने और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने की कार्रवाई करने की बात कही थी।