- Hindi News
- National
- Bari News Mp News Asphaltization Started By Repairing Nh Pits Mprdc Understood The Pain Of The Drivers
एनएच के गड्ढों की मरम्मत कर डामरीकरण का काम शुरू, एमपीआरडीसी ने समझा वाहन चालकों का दर्द
भास्कर ने प्रमुखता से वाहन चालकों की समस्या की खबर प्रकाशित कर करवाया था ध्यानाकर्षण
नेशनल हाईवे क्रमांक 12 पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण का काम एमपीआरडीसी के अफसरों ने शुरु करवा दिया है जिसके चलते यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को अब गड्ढों से मुक्ति मिलेगी साथ ही वाहनों की टूट फूट होने से बचेगी। इसी के साथ लोगों का आवागमन भी सुलभ हो सकेगा।
एनएच 12 पर हो रहे गड्ढों व धूल के कारण यहां से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । यही नहीं आए दिन हो रही दुर्घटनाएं और गाड़ियों की टूटफूट धूल से लोगों को सर्दी जुकाम एलर्जी का सामना करना पड़ रहा था । वाहन चालकों की इस समस्या को लेकर भास्कर ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन कर एमपीआरडीसी के अफसरों का ध्यानाकर्षण करवाया था । जिसके बाद एमपीआरडीसी के अफसरों ने वाहन चालकों का दर्द को समझते हुए ठेकेदार को गडढ़ों की मरम्मत और डामरीकरण करने निर्देश दिए थे जिसके बाद ठेकेदार ने बाड़ी से लेकर नागिन मोड़ पीपलवाली तक डामरीकरण का कार्य ठेकेदार ने शुरु कर दिया है । डामरीकरण के बाद यहां से निकलने वाले लोगों का आवागमन आसानी भरा हो जाएगा और बार बार होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी । फिलहाल धनाश्री ढाबे से लेकर 5 किमी तक बड़े-बड़े गड्ढों की भराई का डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है । इस सबंध में एमपीआरडीसी के प्रोजेक्ट मेनेजर सियाराम अहिरवार ने बताया कि जिन जगहों पर अधिक गड्ढे और खराब सड़क हैं उन सभी को पूर्ण रूप से डामरीकरण किया जाएगा कार्य चालू हो चुका है जिसे जल्द कर लिया जाएगा ताकि यहां से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
खबर का असर**
सड़क पर डामरीकरण का कार्य करते हुए ठेकेदार के कर्मचारी।