- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Avantibai Will Celebrate Lodhi39s 29th Sacrifice Day Committee Formed
अवंतीबाई लोधी का 29 को मनाएंगे बलिदान दिवस, समिति बनाई
शहर की लोधी समाज के धर्मशाला में अखिल भारतीय प्रगतिशील लोधी क्षत्रीय महासभा रायसेन की बैठक एवं होली मिलन समारोह गुरुवार को रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूरनसिंह लोधी और जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भदौरिया ने की।
इस दौरान 29 मार्च 2020 को रायसेन में वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस समारोह पूर्वक मनाए जाने पर चर्चा की गई। शहर के दशहरा मैदान में रखे जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोग विशेष तैयारियां कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल सहित समाज के कई विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा सामाजिक गणना और लोधी अधिकारी कर्मचारी सदस्यता की समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से सांची ब्लॉक के कार्यवाहक अध्यक्ष शैतानसिंह लोधी को बनाया गया है। इसके बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भूपेंद्रसिंह वर्मा, कोमलसिंह, राघवसिंह, पूरनसिंह, कमलसिंह, राजू भदौरिया, कल्याणसिंह, नर्वदाप्रसाद, हरिनारायण, डॉ. राजेश लोधी, डॉ. कुबेर लोधी के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल शामिल हुए।
शहर में स्थित मंदिर में लोधी समाज की बैठक में उपस्थित समाज के लोग।