- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Awareness Transact Through Yono App Sbi Gave Information To People By Organizing Camp
जागरूकता... योनो एप से करें लेनदेन, एसबीआई ने शिविर लगाकर दी लोगों को जानकारी
देवरी| प्रतिदिन ऑनलाइन से ठगी के शिकार हो रहे लोगों के जागरूक करने के लिए देवरी भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को नयाखेड़ा गांव में रोहित दुबे के सीएससी सेंटर पर शिविर का आयोजन किया गया । बैंक मैनेजर फर्नेस पंकज एवं ज्ञान नेगी ने गांव के लगभग 30 लोगों को योनो ऐप मोबाइल में डाउनलोड कर पैसे का लेनदेन करना सिखाया और ट्रेनिंग दी । इस बैंक के अंतर्गत लगभग 80 गांव आते हैं । लगभग 30 से 40 हजार छोटे बड़े खाते धारक है । बैंक मैनेजर फर्नेस पंकज ने बताया कि यह योनो ऐप पूर्ण सुरक्षित है इस ऐप में कोई भी धोखाधड़ी नहीं कर सकता यह आधार बेस है । योनो एप से पैसा ट्रांसफर करने से लोगों का समय और पैसे की बचत होगी और खाताधारक परेशान नहीं होगा और लोग जागरूक होंगे ।