- Hindi News
- National
- Gairatganj News Mp News Ayush Department Set Up Health Camp In Bhanpur Village
भानपुर गांव में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
गैरतगंज| तहसील के भानपुर गांव में शनिवार को आयोजित हुए करीला मेले में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में एंटी कोरोना वायरस के ड्रॉप चिकित्सकों द्वारा लोगों को पिलाए गए। इस मौके पर शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। जिला आयुष अधिकारी ओपी तिवारी ने इस मौके पर शिविर में कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए औषधि आरसेनिक एल्ब 30 का उपयोग किया जावे। उन्होंने कई लोगों को इस दवा का उपयोग भी कराया। शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी दवाओं के बारे में जानकारी देकर उपचार किया गया। शिविर में डाॅ. अमोलसिंह वर्मा, डाॅ. आशीष खटीक, डाॅ. मजहर उद्दीन, डाॅ. मुस्ता अली, प्रताप राठौरिया, अखिलेश यादव, हरगोविंद साहू, धर्मचंद साहू, सहित पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।