पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Bank Is Not Providing Parking Facility To Consumers Even After Collecting Service Tax In The Name Of Facilities

सुविधाओं के नाम पर सर्विस टैक्स वसूल करने के बाद भी बैंक उपभोक्ताओं को नहीं दे रही पार्किंग सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में संचालित बैंक किसी भी भवन में बैंक संचालित करने से पहले पार्किंग सुविधा भवन मालिक से पहले मांगती है जिन भवनों में पार्किंग होती है उनमें नियमानुसार बैंक संचालित किया जा सकता है, लेकिन इन दिनों बैंक प्रबंधन बिना पार्किंग वाले भवनों में ही बैंकों का संचालन कर रहे हैं जिसके चलते इन बैंकों में आने वाले खाताधारक सड़क किनारे ही अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।

ऐसे में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि बैंक प्रबंधन को खाताधारक की सुविधाओं को ध्यान में रखना होता है और बेहतर सर्विस देने के नाम पर वह खाताधारक से हर वर्ष एक निश्चित राशि भी वसूल करती हैं। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन खाताधारकों को वाहन खड़े करने की सुविधा नहीं दे रहा है जिसके कारण यह बैंकें भी जाम लगने का एक कारण बन रही हैं।

नगर में जहां देखो उधर ही जाम की स्थिति नजर आती है। बजरंग चौराहा से लेकर गंाधी चौक तक दिन मे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा नगर से निकले स्टेट हाईवे 15 तथा 44 पर संचालित हो रही बैंकों के पास पार्किंग की जगह न होने से मुख्यमार्ग पर खड़े होते वाहनों के कारण जाम लग जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए न तो बैंक प्रबंधन ध्यान दे रहा है न ही प्रशासनिक अफसर ध्यान दे रहे हैंं जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है । आए दिन बैंकों के सामने लग रहे जाम को लेकर नगर के प्रदीप रघुवंशी, नरेंद्र कुशवाहा, अभिभाषक संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट दीपेश समैया, संदीप, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव जैन, गुलशन पटेल, दानेंद्र रघुवंशी आदि ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

इस सबंध में एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि बैंक प्रबंधन को पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बन सके।

यह हो सकता है समाधान

नगर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बैंक प्रबंधन अपनी अपनी बैंकों में एक गार्ड तैनात करें जो बैंकों में आनेे वाले खाताधारकों के वाहन व्यवस्थित रूप से खड़े करवाएगा, जिससे वाहन चालक भी सड़कों तक वाहन की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं वायपास का निर्माण हो जाता है तो कुछ हद तक भारी वाहनों का शहर के अंदर आना बंद हो जाएगा जिससे जाम की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है।
खबरें और भी हैं...