एसबीआई प्रचार रथ से दे रहे बैंकिंग की जानकारी
बेगमगंज| एक ओर जहां एक के बाद कई बैंक बंद हो गए है या फिर बंद होने की कगार पर है उसके बावजूद ग्राहकों को रथ के माध्यम से योनो बैकिंग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एसबीआई शाखा बेगमगंज के द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर प्रचार रथ के माध्यम से योनो बैकिंग के लाभ उसके उपयोग के बारे में जानकारी देकर बैंक के ग्राहकों को जागरूक किया गया। रथ के माध्यम शाखा प्रबंधक प्रताप सिंह, फील्ड आफिसर प्रयांक जैन ने उपभोक्ताओं व आमजन को बताया कि वर्तमान दौर तरक्की का दौर है। इन्टरनेट के माध्यम से कई काम आसान हो गए है। व्यापार में भी आसानी हुई है। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लेन देन आसान हो गया है। सरकार की भी मंशा है कि सभी लोग अपना लेन देन नेट बैंकिंग के जरिए करे। इसके लिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित व आसान नेट बैकिंग का प्लेट फार्म उपलब्ध कराया है। जिसके जरिए ग्राहक अपना फंड ट्रांस्फर , बैलेंस की जानकारी, बिना एटीएम के कैश निकालना, रेल्वे रिजर्वेशन की सुविधा के साथ आॅनलाइन खरीददारी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है। योनो बैकिंग सुरक्षित एप्प है जिसका उपयोग करने से किसी तरह का फर्जी आहरण नहीं हो पाता है।