पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Betwa39s Edge Broken By Drawing Water By Motor Now Sand Mining Continues

मोटर लगाकर पानी खींचने से बेतवा की धार टूटी, अब रेत खनन जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिना रोक-टोक के रोज 50 से अधिक ट्रॉली रेत पग्नेश्वर के पास बेतवा नदी से निकाली जा रही

नदी का दोहन यदि देखना है तो सांची रोड स्थित पग्नेश्वर के पुल के पास बेतवा नदी में देखा जा सकता है। इस नदी में पहले जगह-जगह मोटरें रखकर पलेवा से लेकर रबी फसलों की सिंचाई के जमकर पानी खींचा गया। पानी खींचने का यह क्रम एक माह से अधिक समय तक चलता रहा।

इसके चलते पुल के दोनों और दूर-दूर तक बेतवा नदी की धार टूट चुकी है। इससे वहां नदी की तलहटी दिखाई देने लगी है। अब इसका फायदा उठाकर कई गांव के लोग बेतवा से दिन-रात अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के कई गांव के लोग यहां खासकर रात के समय रेत निकालने के लिए आते हैं।

2500 रुपए प्रति ट्रॉली के हिसाब से बेच रहे: ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां प्रशासन की कोई रोकटोक न होने से रोज ही करीब 50 ट्रॉली से अधिक रेत निकाली जाती है। ग्रामीण इस रेत को आसपास के नगरों में ले जाकर 2500 रुपए प्रति ट्रॉली के हिसाब से बेच देते हैं।

बेतवा में पड़ी मोटर

पानी खींचने से टूटी बेतवा की धार

रेत निकालते ट्रैक्टर-ट्रॉली

नदी में मोटर से खींचते हुए पानी।
खबरें और भी हैं...